आखिर क्या है नीतीश कुमार की मंशा, क्या मोदी सरकार को हराने के लिए, नीतीश कुमार ने विपक्ष दलों के नेताओं से की मुलाक़ात

0
175
Nitish kumar
nitish kumar

आखिर क्या है नीतीश कुमार की मंशा, क्या मोदी सरकार को हराने के लिए, नीतीश कुमार ने विपक्ष दलों के नेताओं से की मुलाक़ात

Stop 24 Seven
Stop 24 Seven

बिहार : आपके जानकारी के लिए बता दूं कि बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से रविवार को मुलाकात की। विपक्षी एकजुटता के मामले पर आज दिल्ली में वो कांग्रेसी नेताओं से भी मिलेंगे। आपको पता होगा कि कर्नाटक में कांग्रेस के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण के बाद शनिवार देर शाम नीतीश कुमार दिल्ली पहुंचे थे।

इस समय बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली में है। रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सिविल लाइंस स्थित दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर उनसे मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ तेजस्वी यादव, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह, राज्यसभा सांसद मनोज झा भी साथ थे।

मैं आपको बताना चाहूंगा कि केजरीवाल के साथ नीतीश कुमार ने दिल्ली को लेकर लेकर केंद्र सरकार के ताजा अध्यादेश पर भी चर्चा की। वहीं उपमुख्मंत्री तेजस्वी यादव ने केजरीवाल को इस मुद्दे पर राज्यसभा में समर्थन का भरोसा भी दिया। इसी दौरान उनके बीच विपक्षी एकता को लेकर भी चर्चा हुई।

आपको बता दें कि इस बैठक के बाद मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि संविधान के खिलाफ काम ठीक नहीं है। सुप्रीम कोर्ट का फैसला सही रहा, लेकिन इसके बावजूद केंद्र सरकार द्वारा जो करने की कोशिश हो रही है वह विचित्र है। सभी को एकजुट होना होगा। हम पूरे तौर पर केजरीवाल जी के साथ हैं।वहीं, तेजस्वी यादव ने कहा कि केंद्र सरकार केजरीवाल सरकार को परेशान कर रही है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब अध्यादेश लाकर परेशान कर रही है। राजद इसके खिलाफ राज्‍यसभा में केजरीवाल की पार्टी का साथ देगा।ये भी चर्चा है कि नीतीश कुमार कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ भी बैठक करेंगे। वहीं आपको बता दूं कि नीतीश कुमार की वाम दल के नेताओं के साथ भी बैठक संभव है। इस बैठक में पटना में प्रस्तावित विपक्षी एकजुटता को लेकर होने वाली बैठक की तारीख पर भी चर्चा होगी।

nitish kumar
NITISH KUMAR

विपक्षी दलों की एकजुट ता है मकसद

आपके जानकारी के लिए बता दें कि शनिवार को बेंगलुरु में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के शपथ ग्रहण में नीतीश कुमार , तेजस्वी यादव के साथ शामिल होने के बाद नीतीश कुमार दिल्ली पहुंचे। बेगलुरु में मुख्यमंत्री की मुलाकात विपक्ष के सभी नेताओं के साथ हुई। जानकारी के अनुसार, इन नेताओं में इस पर सहमति है कि जितनी जल्दी हो सके विपक्षी एकजुटता के स्वरूप को तय कर लिया जाए।पहले की मुलाकात में यह तय हुआ था कि सभी विपक्षी दलों के साथ बैठ कर यह तय कर लिया जाए कि उनका एजेंडा सामूहिक तौर पर किस तरह से आगे बढ़ेगा। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यह कहा था कि इस बाबत एक बड़ी बैठक पटना में आयोजित की जाए।

अखिलेश, ममता सहित अन्य दूसरे नेताओं से नीतीश कुमार पहले ही मिल चुके

आपके जानकारी के लिए बता दें कि अरविंद केजरीवाल के साथ नीतीश कुमार की इस साल में यह दूसरी बार मुलाकात है। अप्रैल में दिल्ली दौरे के दौरान नीतीशकुमार ने केजरीवाल के अलावा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भी मुलाक़ात की थी।विपक्षी एकजुटता को बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, शरद पवार व उद्धव ठाकरे से भी नीतीश मुलाकात कर चुके हैं। रांची में वह झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मिलने गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here