तुर्की में एक बार फिर महसूस किए गए भूकंप के दो झटके, 3 से अधिक लोगों मौत, 200 से अधिक हुए घायल
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दक्षिणी तुर्की में एक बार फिर भूकंप के दो बड़े झटके महसूस किए गए हैं जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.4 और 5.8 मापी गई है. इस बार भूकंप के झटके तुर्की के हताए में आए हैं. भूकंप से भारी तबाही भी हुई है,

अभी तक के रिपोर्ट के अनुसार कम से कम 3 लोगों की मौत हो गई और 200 से अधिक लोग घायल हुए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये भूकंप तुर्की के दक्षिणी हताए प्रांत में स्थानीय समयानुसार 20.04 बजे आया, जिसकी तीव्रता 6.4 थी. फिर इसके तीन मिनट बाद ही दूसरा भूकंप का झटका आया जिसकी तीव्रता 5.8 मापी गई. आपको बतादूँ के अभी तक तुर्की के तीन स्थानों पर खोज और बचाव अभियान शोरो होचुका है.





