दो युवकों के झगड़े के बाद ,दो समुदायों के बीच जबरदस्त हिंसा
महाराष्ट्र: आपके जानकारी के लिए बता दूं कि महाराष्ट्र के संभाजीनगर के किराडपुरा शहर में दो युवकों के झगड़े के बाद आगजनी और पथराव से दहल गया ,उसके बाद शहर में जबरदस्त हिंसा।

छत्रपति संभाजीनगर के सीपी निखिल गुप्ता का कहना है कि पुलिस घटना पर गहरी निगाह रखी हुई है. जगह जगह पुलिस की गश्त लगातार जारी है।उन्होंने कहा कि इस घटना को अंजाम देने वालों की पुलिस पहचान की जा रही है. साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधिक तत्वों को पकड़कर कड़ी सजा दी जाएगी ।
यह घटना किराडपुरा में स्थित राम मंदिर के बाहर की है
जानकारी के अनुसार यह घटना महाराष्ट्र के संभाजीनगर के किराडपुरा में दो समुदायों के बीच जबरदस्त हिंसा हुई है।किराडपुरा में स्थित राम मंदिर के बाहर रात 12:30 बजे दो नौजवानों के बीच छोटी सी अनबन हुई।इसके बाद कुछ लोग बड़ी तादाद में इकट्ठा हो गए। इसके बाद पथराव शुरू हो गया. उपद्रवियों ने कई वाहनों में आग लगा दी। उपद्रवियों ने पुलिस के वाहनों तक को भी आग लगा दिया। इसके अलावा बमबाजी की घटना भी सामने आ रही है।

पुलिस अनुसार स्थिति नियंत्रण में
अभी तो स्थिति पर पुलिस ने नियंत्रण कर लिया है और पूरे शहर में पुलिस का कड़ा बंदोबस्त है। पुलिस ने किराडपुरा इलाके में आंसू गैस के गोले भी छोड़े हैं।वाहनों में लगी आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गई है। पुलिस के अनुसार ये मामला रात साढ़े 12 बजे का है।कहा जा रहा है कि संभाजीनगर में मंदिर के बाहर हिंसा की शुरूआत हुई।देखते ही देखते बड़ी संख्या में दोनों पक्षों के लोग इकट्ठा हो गए, और एक दूसरे पर हमला शुरू कर दिया।गाड़ियों को फूंक दिया गया इसी दौरान पथराव हुआ और बम भी फेंके गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात पर नियंत्रण करने की कोशिश की।आपको बता दू की वहां अभी भी इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ ह।हालात को देखते हुए बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है।
हिंसा की घटना के बाद आगजनी वाली जगह पर कुछ मुस्लिम धर्मगुरु पहुंचे। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।
मौक़े पर पहुंचे सांसद इम्तियाज जलील

जानकारी के अनुसार इसी दौरान मौक़े पर सांसद इम्तियाज जलील खुद औरंगाबाद के किराडपुरा राम मंदिर में पहुंचे और उन्होंने बताया कि राम मंदिर में कोई भी मामला नहीं हुआ है। जो भी घटना हुई है वो राम मंदिर के बाहर ही हुई है।
दो युवकों के बीच झगड़ा ने लिया हिंसा का रूप
संभाजीनगर के पुलिस अधिकारी सीपी का कहना है की दो नौजवानों के बीच हुई घटना हिंसा में तब्दील हो गई। इसके बाद पत्थरबाजी शुरू हो गयी और पुलिस समेत कई वाहनों में आग लगा दी गई।पुलिस ने बल प्रयोग कर सभी को हटा दिया है और अभी फिलहाल वहां पर शांति है। पुलिस ने सभी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

पुलिसकर्मी हिंसा वाली जगह को साफ कर रहे हैं।वहीं अभी फिलहाल शहर में शांति है लेकिन सड़क पर बहुत कम लोगों की आवाजाही देखी जा रही है।





