बारिश और बर्फबारी में फंसे पर्यटकों को किया गया रेस्क्यू।

0
44
sikkim
sikkim

बारिश और बर्फबारी में फंसे पर्यटकों को किया गया रेस्क्यू।

सिक्किम: सिक्किम में अभी पर्यटन सीजन का दौर चल रहा है ,इसी दौरान सिक्किम में 15 से 17 मार्च तक भारी बारिश, हिमपात और ओलावृष्टि हुई है। ऐसे में वहां आने वाले पर्यटक फंस गए हैं, क्योंकि वहां की सड़के बर्फ और ओलों से ढकी हुई है। जिससे कारों और पर्यटक टैक्सियों के आने जाने का रास्ता बंद हो गया है। जिसकी वजह से सारे पर्यटक यहां फसें हुए हैं।

आपको बता दूं कि सिक्कम के नाथूला दर्श, हरभजन बाबा मंदिर ,जुलुक गुरूडोंगमार झील और फूलों की घाटी जैसे अलग-अलग लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में कुल 175 पर्यटक फंसे हुए थे। इन सभी पर्यटकों में कई महिलाएं और बच्चे भी इतनी कड़ाके की ठंड में ठिठुर कर खड़े थे, तो ऐसे में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने सभी फंसे 175 पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। स्थानीय लोगों और बीआरओ के कर्मी ने पर्यटकों की मदद के लिए सड़कों को साफ भी कर रहे हैं ताकि पर्यटक अपने ठहरने का स्थान पर वापस जा सके। सुरक्षित निकलने के बाद पर्यटक के जान में जान आई है। इससे पहले वह काफी घबराए हुए थे।

इस तस्वीर के जरिए आप देख सकते हैं कि सड़कों पर कितनी ज्यादा बर्फ की चादर बिछी हुई है। जिससे सड़कों पर यातायात का परिचालन बाधित है।

sikkim
sikkim news

बीआरओ के जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने कहा कि बीआरओ के कर्मियों ने एक अभियान चलाया और फंसे हुए 175 पर्यटकों को बचाया और सुरक्षित निकाला ,जो अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए थे। उन्हें सीमा सड़क संगठन द्वारा सफलतापूर्वक बचाया गया। बचाव कार्य के बाद बीआरओ के चिकित्सा कर्मचारियों द्वारा उन पर्यटकों को चिकित्सा सहायता भी प्रदान की गई जिन पर्यटकों को इनकी जरूरत थी ।उसके बाद ज्यादा ठंड को देखते हुए पर्यटकों को गर्म कपड़े और कंबल भी दिए गए ।सिकिम में लगातार बारिश और बर्फबारी के बीच भी बीआरओ के भारी-भरकम उपकरणों ने लगातार 8 घंटे तक काम किया ताकि अगली सुबह तक यातायात का परिचालन सामान्य रूप से हो सके।

सिक्किम में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) का प्रोजेक्ट स्वास्तिक पर्यटन स्थलों के लिए सभी सड़कों के प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। बीआरओ रक्षा मंत्रालय के तहत एक प्रमुख सड़क निर्माण संगठन है जो सिक्किम में सीमा के पास सभी सड़कों के प्रबंधन और निर्माण का काम करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here