युवक ने पोखर में कूद कर दी जान …..
बिहार के मुजफ्फरपुर शहर में शुक्रवार की शाम एक युवक ने साहू पोखर में कूद कर अपनी जान दे दी है।
मृतक युवक की पहचान छोटी कल्याणी में रहने वाले 30 वर्षीय फूल माला दुकानदार अमन कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में मातम छाया हुआ है बताया जा रहा है कि अमन घर से सुबह ही निकल गया था और जब काफ़ी देर तक नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन शुरू की गई स्थानीय लोगों के साथ रेलवे स्टेशन और अन्य जगहों पर खोजा गया। इसी बीच सूचना मिली कि कोई साहू पोखर में कूदा था तो सभी लोग वहां पहुंचे वहां सीढ़ी पर उसकी चप्पल दिखाई दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पुलिस पहुंची और अस डी आर एफ की टीम को भी सूचित किया गया उसके बाद मृतक की तलाश की गई, 4 बजे शाम में अमन शव बरामद किया गया और पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही।
शव को पोस्टमार्टम के लिए एस के एम सी एच भेज दिया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार अमन का पिछले कुछ सालों से पत्नी से विवाद चल रहा था । विवाद का कारण क्या है यह किसी ने स्पष्ट नहीं किया





