पटना न्यूज़:

0
57
पटना न्यूज

पटना न्यूज़:

पटना: पटना के नए SSP आईपीएस राजीव मिश्रा बने, तो वहीं आर्थिक अपराध इकाई के डीआईजी बने मानव जीत सिंह ढिल्लों

Patna ssp
Patna news

आइए इन खबरों को विस्तार से जाने

पटना के नए एसएसपी आईपीएस राजीव मिश्रा बनाए गए हैं और वही पटना के एसएसपी रह चुके मानव जीत सिंह ढिल्लों को आर्थिक अपराध इकाई का डीआईजी बनाया गया और साथ ही साथ उन्हें मद्य निषेध विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है गृह विभाग द्वारा शुक्रवार की शाम अधिसूचना जारी कर ये जानकारी दी गई है। P

राजीव मिश्रा की पहचान एक तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी के रूप में है

राजीव मिश्रा को पटना का काफी अनुभव रहा है क्योंकि इससे पहले वह पटना की कमान संभाल चुके हैं । वर्ष 2014 के दिसंबर में बिहार सरकार द्वारा इन्हें पटना सिटी के पश्चिम का एसपी बनाया गया था ,फिर उसके बाद पटना में ही राजीव मिश्रा दो बार ट्रैफिक एसपी भी रह चुके हैं। राजीव मिश्रा को अप्रैल 2018 में बिहार सरकार ने गया का एसएसपी नियुक्त किया था। इसके बाद आईपीएस राजीव मिश्रा अक्टूबर 2020 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सीबीआई में चले गए थे।

अब तकरीबन 3 साल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर बिताने के बाद राजीव मिश्रा एक बार फिर बिहार लौटे हैं ।उसके बाद से ही के इंतजार में थे ।पटना पुलिस मुख्यालय को भी पटना में विधि व्यवस्था बनाए रखने और अपराधिक घटनाओं के रोकथाम के लिए तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी की तलाश थी। ऐसे में उन्हें राजीव मिश्रा पटना एसएसपी के लिए बेहतर अधिकारी नजर आए तो मुख्यालय ने उन्हें पटना एसएसपी की कमान सौंप दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here