NEET PG 2023 का रिजल्ट घोषित , केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने की घोषणा

0
128

NEET PG 2023 का रिजल्ट घोषित: नई दिल्ली

NEET PG 2023 का रिजल्ट विद्यार्थी के लंबे इंतजार के बाद नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जाम इन मेडिकल साइंसेज( NBEMS) ने मंगलवार को अपने ऑफिशियल साइट पर नीट पीजी 2023 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है ।जो विद्यार्थी नीट पीजी 2023 प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए थे वह अपना रिजल्ट (NBEMS) की ऑफिशियल वेबसाइट , https://natboard.edu.in/ पर जाकर चेक कर सकते हैं।कैंडिडेट इस लिंक पर अपना रोल नंबर डालकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

pg neet
neet pg

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. मनसुख मांडविया ने ट्वीट कर जानकारी दी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने ट्विटर पर इसकी घोषणा की और कहा नीट पीजी 2023 का परिणाम आज घोषित कर दिया गया है ,और साथ ही उन्होंने परिणामों में सफल होने वाले सभी छात्रों को बधाई भी दी।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने कहा कि NBEMS ने फिर से एनईईटी -पीजी परीक्षा सफ़लता पूर्वक आयोजित करके और रिकॉर्ड समय में परिणाम घोषित करके बहुत अच्छा काम किया मैं उनके प्रयासों की सराहना करता हूं।

2.9 लाख छात्रों ने पंजीयन कराया था

इस वर्ष करीब 2.9लाख विद्यार्थियों ने neet-pg परीक्षा में बैठने के लिए पंजीयन कराया था नीट पीजी 2023 का आयोजन 5 मार्च 2023 को 2023-24 प्रवेश सत्र के MD/MS/DNB/डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here