बिहार में फरवरी में ही पारा गया 30 के पार पूर्णिया और पटना हीट जोन में ….

बिहार में इस साल फरवरी में ही करीब आधा दर्जन शहरों का तापमान 30 डिग्री को पार कर चुका है। मौसम विभागों का कहना है कि पटना में अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा तो वहीं पूर्णिया में 3 डिग्री से ज्यादा है।
उच्च वायु दाब के कारण पूरे बिहार में तेज़ गर्मी का एहसास अभी से ही हो रहा है ।दिन में तेज़ धूप की वजह से गर्मी का एहसास होता है और शाम होते ही तापमान के गिरने से हल्की ठंडी लगने लगती है जो कि अगले एक सप्ताह तक ऐसा बना रहेगा । मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मार्च का महीना इस साल बेहद गर्म रहेगा क्युकी तापमान में अभी से ही भारी बढ़ोतरी देखने को मिल मिल रही है । बीते 24 घंटे में तापमान 29 डिग्री से 31 डिग्री तक पहुंच गया है। भागलपुर और मुजफ्फरपुर में भी गर्मी पड़ रही है। मार्च तक इन शहरों में तापमान 34 से 36 डिग्री तक पहुंच सकता है।
बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रेशखर ने सातवें चरण मे शिक्षक नियोजन नियमावली को मंजूरी दे दी हैं

बीते 24 घंटे में सबसे न्यूनतम तापमान सीतामढ़ी का रहा जहां 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है तो वहीं शेखपुरा 33.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ज्यादा गर्म रहा है । तापमान को देखते हुए ये अनुमान लगाया जा सकता है कि मार्च में ही पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। इसलिए बिहार वासियों को इस बार मार्च में ही मई जैसी गर्मी झेलनी पड़ेगी। मौसम विभाग का मानना है कि इस साल बिहार में गर्मी अपना सारा पुराना रिकॉर्ड तोड़ सकती है।





