बिहार के कई जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि ,फसलों की भारी क्षति

बिहार: बिहार के कई जिलों में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि फसलों की भारी क्षति हुई है किसानों में मायूसी छाई हुई है।खासकर के गेहूं के फसल को काफी नुकसान हुआ है। आंधी के तेज होने के कारण गेहूं का फसल गिर गया है जिससे वो सारा फसल खराब हो गया है। किसानों में काफी ज्यादा मायूसी छाई हुई है। सरसों और दलहन की फसलों को भी काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा है।
Muzaffarpur news
इस तस्वीर के जरिए देखिए गेहूं के फसल को कितना नुकसान हुआ है कैसे तेज़ आंधी के वजह से फसल पुरी तरह गिर कर बर्बाद हो चुकी है।
News
बिहार ऐसे हर साल ऐसी ही फसलों की कटाई के समय ऐसे ही ओला और तेज आंधी पानी का सामना करती और अपना पूरा फसल बर्बाद होते हुए अपने आंखों से देखती है।आपको बता दूं कि बिहार की ज्यादा तर आबादी खेती पर ही निर्भर है। ऐसे में अगर फसलें से बर्बाद होती है तो किसानों की कमर टूट जाती है क्योंकि उनके जीने का सहारा ज्यादातर यह खेती ही होती है। और ऐसे में जब हर साल बिहार ऐसे ही कुदरती आफतों का सामना करती है।
इस तस्वीर के जरिए देख सकते हैं कितनी ज्यादा ओलावृष्टि हुई है ।

आपको बताना चाहते हैं कि,मौसम विभाग ने भी बिहार के कई जिलों में 19 मार्च तक तेज आंधी ,पानी , ठनका और ओला गिरने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार यह तिथि बढ़ाकर अब 21 मार्च तक कर दी गई है। लोगों को सलाह दी गई है कि वह बे वजह बाहर ना निकला करें क्युकी अभी के मौसम में ठनका गिरने के चांस रहते हैं तो ऐसे में बाहर निकलने से बचा करें।





