बिहार विधानसभा में आज पेश किया जाएगा आम बजट, बीजेपी के विरोध की आशंका जताई जा रही है

0
40
tejasvi yadav
tejasvi yadav

बिहार विधानसभा में आज पेश किया जाएगा आम बजट, बीजेपी के विरोध की आशंका जताई जा रही है

बिहार विधानसभा की कार्यवाही जारी है सोमवार को शुरू हुए विधानसभा की कार्यवाही राज्यपाल विश्वनाथ अर्लेकर के अभिभाषण और सदन के मृत सदस्यों को श्रद्धांजलि देने के बाद अगले दिन तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
यह बात भी सामने आ रही है कि इस दौरान बीजेपी ने बिहार सरकार को बिहार में बढ़ते अपराध और लचर कानून व्यवस्था के नाम पर घेर रही है।

आज सुबह 11:00 बजे से शुरू होगी बिहार विधानसभा की कार्यवाही

बिहार विधानसभा का बजट सत्र आज सुबह 11:00 बजे शुरू होगा। राज्य के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी सदन में बजट पेश करेंगे।यह भी आशंका जताई जा रही है कि बीजेपी के विरोध के कारण काफी हंगामा भी हो सकता है। विधानसभा में आज पेश होने वाला आम बजट ज्यादा खास होगा। वह इसलिए खास होगा कि 2024 और 2025 में होने वाले चुनाव को देखते हुए सरकार अपना बजट बनाएगी।

रोजगार और नौकरी पर होगा मुख्य फोकस

वर्तमान सरकार के मुख्य एजेंडे में रोजगार और नौकरी है इसके लिए उद्योग विभाग और शिक्षा के बजटीय आवंटन में अधिक बढ़ोतरी होने की संभावना है। वहीं दूसरी और बात करें तो बजट में युवा शक्ति ,बिहार की प्रगति, सशक्त महिला, सक्षम महिला, हर खेत तक पानी की व्यवस्था, स्वच्छ गांव ,समृद्ध गांव ,स्वच्छ शहर, विकसित शहर से संबंधित विभाग पर भी सरकार का फोकस रहेगा।

30.75 हजार करोड़ का निवेश होगा इथेनॉल सेक्टर में

बिहार में सर्वाधिक बड़े निवेश का सेक्टर इथेनॉल सेक्टर बनता जा रहा है। बिहार आर्थिक सर्वेक्षण 2022 _23 के अनुसार दिसंबर 2022 तक निवेश के लिए 164 इथेनॉल इकाइयों को पहले चरण का क्लीयरेंस मिल चुका था। यह युनिटें कुल मिलाकर 30.75 हजार करोड़ का निवेश करेंगी। बताया जा रहा है कि अभी तक इथेनॉल सेक्टर में 409.81 करोड़ का निवेश कर 4 इकाइयां चालू हो चुकी हैं । बिहार में अभी तक हुए असल निवेश के लिहाज से इथेनॉल तीसरा सबसे बड़ा सेक्टर माना जाता है।

बजट का आकार 20% तक बढ़ने की संभावना

पिछले साल की तुलना करें तो इस बार बजट के आकार में 15 से 20% तक की बढ़ोतरी की संभावना है। बजट में अगर 15% की भी बढ़ोतरी होती है तो यह बढ़कर 2. 72 लाख करोड़ हो सकता है।

विजय कुमार ने पेश किया बिहार का आर्थिक सर्वेक्षण 2022_ 23

वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने सोमवार को विधानमंडल के दोनों सदनों में बिहार का आर्थिक सर्वेक्षण 2022 _23 पेश किया। वित्त मंत्री ने कहा कि आर्थिक विकास के मामले में पूरे में बिहार तीसरे स्थान पर है। आर्थिक समीक्षा में कहा गया है कि बिहार देश का अपेक्षाकृत कम आय वाला राज्य है। बिहार ने सीमित संसाधन होने के बावजूद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में इस विकास दर को प्राप्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here