8 लाख की रुपये की ठगी, SBI के नाम पर आया SMS, आप न करे ये गलती।
KYC fraud :- साइबर फ्रॉडस लोगों को ठगने के लिए KYC update का एक फर्ज़ी SMS भेजते हैं, जिसमे एक लिंक छुपा होता है लिंक क्लिक करते ही अकाउंट से राशि कट जाती है।

लोगो को ठगने के लिए साइबर फ्रॉडस इस तरह के जाल बिछाते हैं, कुछ सालों से साइबर फ्रॉडस बढ़ते ही जा रहा है, इंटरनेट रोजमर्रा लाइफ का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है, इंटरनेट की वजह से बहुत आसानी और कुछ ही पलो मे हो जाते है। ऑफिस या बैंक के चक्कर नही लगाना पड़ता है सब कुछ सिर्फ एक क्लिक ऑनलाईन हो जाते हैं, लोग पूरी तरह इंटरनेट पर निर्भर हो गये हैं। इसका गलत फायदा स्कैमर्स उठा रहे हैं ऑनलाईन अलग अलग तरह से ठग रहे है ये मामला बढ़ता ही जा रहा है। ऐसा ही घटना राजस्थान के श्री गंगानगर रहने वाले पवन कुमार सोनी के साथ हुआ पवन कुमार 55 साल के एक किसान है उनका बेटा हर्षवर्धन दिल्ली मे रहता है, हर्ष का मोबाइल नंबर उसके पिता के अकाउंट से जुड़ा हुआ है।

इसी कारण से उसके मोबाइल पर बैंक संबंधित SMS आते रहते है, एक sms, KYC अपडेट को लेकर आया उसमे एक लिंक भी था जैसे ही हर्ष ने उस लिंक को क्लिक किया उसके मोबाइल मे फेक SBI YONO एक ऐप डाउनलोड हो गया KYC अपडेट के लिए अपनी डिटेल्स डाली और फेक YONO ऐप मे लॉगइन क्रेडेंशियल्स भी ऐंटर कर दिए। कुछ ही मिनट के अंदर उसके अकाउंट से कई ट्रांजेक्शन हुए, यूजर के अकाउंट से 8 लाख से ज्यादा की राशि कट गई। हर्ष ने इस बात की शिकायत साइबर सेल मे दर्ज कराई, हर्ष के पिता बैंक मैनेजर को पूरे मामले की जानकारी दी, साइबर सेल और बैंक की मदद से पीड़ित को 6.24 लाख वापस मिला जबकि लगभग दो लाख वापस नही मिले।
इस तरह का कोइ अनजान Sms आता है, तो उस लिंक पर क्लिक ना करे हमेशा सावधान रहे।





