फौकानिया और मौलवी के फार्म भरने की तिथि बढ़ाकर 25 मई तक कर दी गई है, 50 रूपए विलंब शुल्क के साथ छात्र भर सकेंगे फार्म
bihar :बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड( BSMEB) ने फ़ौकानिया और मौलवी का परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाकर 25 मई तक कर दी गई है ,जो कि पहले फॉर्म भरने की तिथि 10 मई तक ही थी। परीक्षा नियंत्रक मोहम्मद नून इस्लाम ने बताया कि विलंब शुल्क के साथ छात्रों को 50 रूपए और देने होंगे।

आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि इस बार फोकानिया की परीक्षा के लिए 850 रूपए परीक्षा फीस जमा करना होगा, तो वही मौलवी के लिए 950रूपए परीक्षा फीस जमा करना पड़ेगा,और जिन विद्यार्थियों ने अब तक फॉर्म नहीं भरा है और अब वह भरेंगे तो उन्हें 50रूपए विलंब शुल्क अलग से अदा करना होगा।
*रजिस्ट्रेशन और फॉर्म भरने की प्रक्रिया में परिवर्तन
आपकोबता दूं कि इस बार फोकानिया और मौलवी परीक्षा 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन व परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया में परिवर्तन किया गया है, क्योंकि अब छात्रों को बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड एग्जाम फॉर्म 2023 में विद्यार्थी खुद से वेबसाइट के जरिए फॉर्म नहीं भर सकेंगे बल्कि रजिस्ट्रेशन और परीक्षा फॉर्म मदरसा के हेड मौलवी द्वारा ऑनलाइन किया जाएगा।
हेड मौलवी को User ID & Password प्राप्त करने के लिए मदरसा बोर्ड की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा
सभी छात्र /छात्राओं को मदरसा बोर्ड की वेबसाइट से Fauqania, Maulvi Exam form को download करके उसमें अंकित सभी विवरण को भरने के बाद मदरसा के हेड मौलवी के पास submit करेंगे।
हेड मोलवी प्राप्त यूजर आईडी एवं पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करके सभी छात्र छात्राओं का Exam form भरेंगे।
बिहार मदरसा बोर्ड मौलवी वार्षिक परीक्षा 2023 चार स्ट्रीम में आयोजित की जाएगी।

छात्रों को संकाय का चयन फॉर्म भरते समय करना होगा।
और जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पे जाएं https://www.bsmeb.org/





