पटना में डॉक्टर ने की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

0
68
Doctor commits suicide
Doctor commits suicide

डॉक्टर ने की आत्महत्या।

पटना: राजधानी पटना में दांत के एक डॉक्टर ने फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी है । डॉक्टर का शव उनके कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला है। यह घटना पटना के सब्जीबाग के दर्जी टोला की है।मृतक की पहचान सब्जीबाग के दर्जी टोला निवासी डॉक्टर अफजल अली के रूप में हुई है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि डॉक्टर बुधवार देर रात अपने कमरे में सोने गए थे लेकिन जब सुबह गुरुवार को देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकले तो उनके कमरे में जाकर देखा तो उनका शव फंदे से लटक रहा था।यह देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

आत्महत्या का कारण

परिजनों ने डॉक्टर के आत्महत्या को लेकर बताया है कि 32 साल के डॉक्टर अब्दुल अली ने दो शादियां की लेकिन उनकी दोनों ही शादियां असफल रही उनकी दोनों पत्नियों ने उन्हें छोड़ दिया जिसके बाद से वह डिप्रेशन में रह रहे थे।इसी कारण से वह इतना बड़ा कदम उठाया ।

अफजल की दूसरी शादी 1 महीने पहले ही हुई थी

बताया जाता है कि तीन भाइयों में अफजल सबसे छोटे थे। अफजल के दोनों भाई जहानाबाद और दिल्ली में रहते हैं। पहली पत्नी के छोड़ जाने के बाद अफजल ने दूसरी शादी अपनी मर्जी से की थी ,शादी के बाद अफजल का दूसरी पत्नी से भी विवाद होने लगा जिसके बाद वह उन्हें छोड़ कर चली गई तभी से अफजल गुमसुम रहने लगा था और लोगों से बातचीत भी करना बंद कर दिया था ।उसके बाद बुधवार रात उसने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली।

Doctor commits suicide
Doctor commits suicide

 

शव को देखते ही परिजनों में मचा कोहराम

परिजनों ने जब शव को फंदे से लटकते देखा तो उन में कोहराम मच गया। उसके बाद इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पुलिस के अनुसार आत्महत्या की वजह मानसिक तनाव बताया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here