बिहार के शहर मुजफ्फरपुर में कुरियर कंपनी से अपराधियों ने 11 लाख लूटे । कैश बॉक्स तक उखाड़ ले गए साथ।

0
101

बिहार के शहर मुजफ्फरपुर में कुरियर कंपनी से अपराधियों ने 11 लाख लूटे । कैश बॉक्स तक उखाड़ ले गए साथ।

मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के खबरा नवल किशोर नगर मोहल्ला में रविवार रात करीब 2:45 बजे के आसपास पिस्टल के बल पर तीन अपराधियों ने कुरियर कंपनी के कर्मचारी को बंधक बनाकर तकरीबन 11 लाख रुपए लूट लिए । यह रुपया कैश बॉक्स में थे जो दीवार में कांटे के सहारे लगे थे। अपराधी कैशबॉक्स को ही उखाड़ कर अपने साथ ले भागे।

घटना के समय लगभग 2:30 बजे रात में कुरियर कंपनी के दफ्तर में एक कर्मचारी काम कर रहा था। लूट के बाद तीनों नकाबपोश अपराधी बाइक से भाग निकले। इस घटना के बारे में सोमवार देर शाम तक कोई एफ आई आर दर्ज नहीं कराई गई वही आपको बता दें कि कार्यालय में सीसीटीवी काम नहीं कर रहा था। शनिवार को बैंक बंद रहने के कारण शुक्रवार, शनिवार और रविवार 3 दिनों के कलेक्शन की राशि कैशबॉक्स में ही थी । जिसे सोमवार को बैंक में जमा किया जाना था ।कार्यालय में कैश होने की सूचना अपराधियों को थी । पुलिस ने शक के आधार पर 2:30 बजे रात में कार्यालय में अकेले काम कर रहे कांटी थाने के कलवारी गांव निवासी कर्मचारी कृष्ण मोहन कुमार को। पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।

वही कुरियर कंपनी के हब इंचार्ज इंद्रजीत कुमार ने पुलिस को बताया कि बगल के मोहल्ले का कर्मचारी हरिमोहन कुमार और मिठनपुरा खादी भंडार रोड का जय प्रकाश पाठक रात 2:25 बजे कार्यालय से निकले। दोनों का कहना है कि उन्होंने बाहर से ताला लगाया था सिर्फ एक कर्मचारी कृष्ण मोहन कार्यालय के अंदर ही था।

कृष्ण मोहन का कहना है कि अपराधि शटर उठाकर अंदर घुसे

और उन पर पिस्टल तान दी एक अपराधी उस पर पिस्टल ताने रहा और दो अपराधी मिलकर कैशबॉक्स उखाड़ लिया उन्होंने बताया कि अपराधियों ने दूसरा कोई सामान को हाथ नहीं लगाया। घटना के बाद कृष्ण मोहन ने अपने मोबाइल से हब इंचार्ज को सूचना दी उसने पुलिस को फोन पर सूचना दी इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने छानबीन की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here