Home राजनीति कांग्रेस ने विज्ञापन में मौलाना आजाद की तस्वीर नहीं होने पर माफी...
कांग्रेस ने विज्ञापन में मौलाना आजाद की तस्वीर नहीं होने पर माफी मांगी।
गौरतलब हो के कांग्रेस ने रविवार को सोशल मीडिया पर देश के पहले शिक्षा मंत्री और स्वतंत्रता सेनानी मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की तस्वीर से संबंधित अपने विज्ञापन में तस्वीर नहीं होने पर सोशल मीडिया विवाद के बाद माफी मांगी और कहा कि इसकी जिम्मेदारी तय की जा रही है और कार्रवाई भी की जाएगी।
पार्टी ने अपनी 85वीं कांग्रेस के लिए अखबारों में विज्ञापन दिया था जिसमें महात्मा गांधी, भीमराव अंबेडकर, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल, भीमराव अंबेडकर, सरोजिनी नैद सुभाष चंद्र बोस, लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और पी. वी. नरसिम्हा राव के चित्र थे।