मनीष सिसोदिया से सीबीआई की पूछताछ जारी, मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे आप नेता पुलिस हिरासत में।

0
47

मनीष सिसोदिया से सीबीआई की पूछताछ जारी, मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे आप नेता पुलिस हिरासत में।
केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने आज दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को पूछताछ के लिए सीबीआई मुख्यालय बुलाया गया। ऐसे में उप मुख्यमंत्री के साथ भारी संख्या में समर्थक सीबीआई मुख्यालय पहुंचे। समर्थक हंगामा ना करें इसे देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। डेढ़ हजार पुलिसकर्मियों को सीबीआई मुख्यालय के आसपास तैनात किया गया है

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि मोदी जी आपके जुर्म हमारे हौसले कम नहीं कर सकते। मनीष सिसोदिया दिल्ली के लाखों बच्चों को अच्छी शिक्षा दे रहे हैं। आपके मित्र अडानी लाखों करोड़ का घोटाला कर रहे हैं हिम्मत है तो अडानी पर कार्रवाई करके दिखाओ।
सीबीआई मुख्यालय के बाहर आम आदमी पार्टी के विधायकों का जमवाड़ा शुरू हो गया है। दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष राखी बिरला कस्तूरबा नगर से विधायक मदनलाल मटियाला के विधायक गुलाब सिंह सहित कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे।
वही मनीष सिसोदिया का कहना है कि मुझ पर झूठे आरोप लगे हैं और मैं केजरीवाल जी से कहना चाहता हूं कि भले ही मुझे जेल जाना पड़े लेकिन आप देश की सेवा करते रहिएगा। वहीं उन्होंने बच्चों के लिए कहा है कि बच्चों पढ़ाई बिल्कुल मेहनत से करनी है मां-बाप का नाम रोशन करना है और अगर ठीक से नहीं पढ़ाई की तो मुझे तकलीफ होगी और मैं खाना छोड़ दूंगा।
मनीष सिसोदिया बोले मैं जेल जाने से नहीं डरता इन के झूठे आरोपों के चक्कर में मैं एक दो बार जेल जाना तो छोटी बात है। उन्होंने आगे कहा कि “सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है”।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here