रामनवमी पर आज सबसे बड़ा मंदिर हादसा 13 लोगों की मौत

0
81
इंदौर मंदिर एक्सीडेंड
Indur

रामनवमी पर आज सबसे बड़ा मंदिर हादसा 13 लोगों की मौत , रेस्क्यू टीम द्वारा 20 लोगों को बचाया गया 

 

( मध्य प्रदेश) इंदौर: आप के जानकारी के लिए बता दूं कि आज मध्यप्रदेश के इंदौर के बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में रामनवमी दिन ही बड़ा हादसा हो गया है। यह घटना स्थानीय लोगों के अनुसार सपना संगीता रोड स्थित स्नेह नगर में हवन के दौरान यह हादसा हुआ है। ना के समय कन्या पूजन का कार्यक्रम हो रहा था इसलिए मंदिर में भीड़ बहुत ज्यादा थी 30 से ज्यादा लोग बावरी की छत पर बैठे थे तभी ज्यादा वजन होने की वजह से उसकी छत टूट गई जिससे लोग 40 फीट नीचे बावड़ी में गिर गए। कहां जा रहा है यह मंदिर करीब 60 साल पुराना है। गिरने वालों में 13 लोगों की मौत हो गई है जबकि रेस्क्यू टीम ने 20 लोगों को बचा लिया है। आपको बता दूं कि बाबरी में 4 से 5 फीट पानी है इसलिए रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

इंदौर
इंदौर

मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपए दिए जाएंगे _मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

 

इंदौर डीएम इलैया राजा के अनुसार इस मामले की न्यायिक जांच की जाएगी तो वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर डीएम से बात की और मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए आर्थिक सहायता का ऐलान भी किया है ।हादसे में मृतकों के परिवारों को 4लाख दिए जाएंगे तो वहीं 20 घायलों को 50000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

 

मंदिर परिसर में चल रहा था खुदाई का काम

इंदौर मंदिर एक्सीडेंड
Indur

समाचार एजेंसी ANI के अनुसार मंदिर परिसर में निर्माण और खुदाई का काम चल रहा है मंदिर परिसर में निर्माण कार्य के चलते भी कुए की दीवार धंसने से फर्श गिरने की आशंका जताई जा रही है। इसके अलावा कुछ लोगों ने चूहों के कारण को खोखला होने की बात भी कही लेकिन अभी तक किसी अधिकारी ने हादसे के कारण के बारे मेंकोई बयान नहीं दिया है।

 

 

 सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर दिया निर्देश 

इंदौर मंदिर
इंदौर मंदिर

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर डीएम और इंदौर कमिश्नर से फोन पर बात कर रेस्क्यू ऑपरेशन को तेज़ करने के निर्देश दिए हैं। इंदौर पुलिस के आला अधिकारी और जिला प्रशासन के आला अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद है।

 

 इंदौर मंदिर हादसे की पीएम मोदी ने ली जानकारी 

इंदौर मंदिर
इंदौर मंदिर

इंदौर मंदिर हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सीएम शिवराज से जानकारी ली उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि इंदौर में हुए हादसे से बेहद आहत हूं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बात की और स्थिति की जानकारी ली ।राज्य सरकार बचाव और राहत कार्य में तेजी से आगे बढ़ रही है ।मेरी प्रार्थना उन सभी प्रभावित और उनके परिवारों के साथ हैं।

 

 ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी की प्रार्थना
Stop 24 Seven
Stop 24 Seven

जानकारी के लिए बता दूं कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी इस हादसे को लेकर कहा कि बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर इंदौर में आज छत धसने का समाचार प्राप्त हुआ है। पुलिस और एनडीआरएफ की टीम बचाव कार्य कर रही है, भगवान से सब के सुरक्षित होने की प्रार्थना करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here