महिला टी 20 विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 5 रन से हराया

0
69

महिला टी 20 विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 5 रन से हराया। भारतीय महिला क्रिकेट टीम का टी 20 विश्व कप कप जीतने का सपना एक बार फिर से टूट गया है।

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 5 रन से जीत कर इस टूर्नामेंट में सातवीं बार फाइनल में पहुंच चुकी है। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट गिराकर 172 रन बनाए थे। वहीं टीम इंडिया ने मैंग लैनिंग और मूनी के आसान कैच छोड़ दिए जिसकी वजह से वह ज्यादा रन बनाने में कामयाब हुई।

मूनी ने 37 गेंदों में 54 रन की पारी खेली और लेनिंग ने कप्तानी कप्तानी पारी खेलते हुए 34 गेंदों में 49 रन बनाए।जबकि भारतीय महिला टीम 20 ओवर में 8 विकेट गवांकर 167 रन ही बना सकी ।पहले भारतीय टीम ने 14 ओवर में 4 विकेट गवांकर 124 रन ही बना लिए थे उसके बाद भारतीय टीम को 36 गेंदों में 49 रन की जरूरत थी ।कप्तान हरमनप्रीत कौर 30 गेंदों में 43 रन और ऋचा घोष 14 रन बनाकर क्रीज थी फिर अगले ओवर में हरमनप्रीतकौर ने अर्धशतक पूरा किया और आउट हो गई ।इनके आउट होते ही भारतीय टीम का सपना भी टूट गया और करोड़ों भारतीयों का दिल भी टूट गया ।हरमनप्रीत कौर के अलावा जेमिमा ने 24 गेंदों में 43 रन की पारी खेली । यस्तिका भाटिया और शेफाली वर्मा जैसी स्टार्स भी फेल रही । ऎशले गार्डनर ने दो विकेट लिए इसलिए उन्हें प्लयेर ऑफ दी मैच चुना गया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here