साइबर क्रिमिनल गैंग के 5 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,इनके पास से 14 लाख कैश सहित 17 लाख का सोना बरामद

0
116
5 people arrested
5 people arrested

साइबर क्रिमिनल गैंग के 5 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,इनके पास से 14 लाख कैश सहित 17 लाख का सोना बरामद

बिहार: आपको बता दूं कि पुलिस ने साइबर क्रिमिनल गैंग के 5 लोगों को गिरफ्तार कर अपने कब्जे में ले लिया है।बताया जा रहा है कि यह गैंग पटना से ऑपरेट हो रहा था और ये कोरोना काल से ही एक्टिव था यह गैंग ।पुलिस अनुसार इनके पास से कैश ,सोना सहित कई एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं।

Stop 24 Seven
Stop 24 Seven

पटना. आपके जानकारी के लिए बता दूं कि बिहार की राजधानी पटना में साइबर फ्रॉड का एक बड़ा गैंग कुछ समय से काफी सक्रिय था। यह गैंग पिछले कई महीनों से झांसा देकर लोगों को चूना लगा कर उनके पैसे लूट रहा था। आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने टीवी इंस्टॉल करने वाले मैकेनिक की मदद से इन अपराधियों पर शिकंजा कसा है ।दरअसल साइबर अपराधियों का एक गैंग पिछले कई महीनों से आम लोगों को अपने ठगी का शिकार बना रहा था। झांसा देकर यह गैंग लोगों के अकाउंट को खाली कर दे रहा था ।ओर उनके पैसे लूट ले रहे थे।आर्थिक अपराध इकाई से जब इसकी शिकायत की गई तब इकोनामिक ऑफेंस विंग की टीम सक्रिय हो गई।उसके बाद दो मोबाइल नंबर आर्थिक अपराध इकाई की टीम के हाथ लगे, और फिर जब आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने दोनों मोबाइल नंबरों की जांच शुरू की तभी एक व्यक्ति के अकाउंट से लाखों रुपए गायब किए गए। इन्हीं रुपयों से एक नामी और ब्रांडेड कंपनी का डेढ़ लाख रुपये का टीवी खरीदे जाने की बात आर्थिक अपराध इकाई के सामने आई। इसके बाद आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने जांच पड़ताल शुरू कीतो साइबर अपराधी के घर टीवी इंस्टॉल करने वाले का पता चला ,फिर डिटेल लेकर उससे पूछताछ की गई तो इस गैंग का क्लू मिला और फिर उसके बाद कार्रवाई की गई।बुधवार को आर्थिक अपराध इकाई ने पांच अपराधियों को पटना के एग्जीबिशन रोड से गिरफ्तार कर इसका खुलासा किया।आर्थिक अपराध इकाई के एडीजी नैयर हसनैन खान ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी साइबर अपराधियों की आयु 21 से 24 साल के बीच है। इसमें पटना सिटी के मालसलामी इलाके कि मछुआ टोली का राहुल कुमार उर्फ सनी गैंग का सरगना है।इसके गैंग में छपरा के गांधी चौक का प्रिंस राज, खाजेकला का कन्हैया कुमार और वैशाली का हिमांशु राज, बेगूसराय का गणेश कुमार शामिल है।

पूरी खबर जानें 

यह सभी साइबर अपराधी पकड़े जाने के बाद आर्थिक अपराध इकाई की टीम के साथ अपने ठिकाने पर पहुंचे। आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने पटना के एग्जीबिशन रोड के लव कुश टावर और दादर मंडी के ठिकानों पर छापेमारी की तो उन्हें यहां से लगभग 14 लाख रुपये कैश बरामद हुए और इसके अलावा 17 लाख 56 हजार का सोना और चांदी के साथ ही 70 मोबाइल फोन 109 एटीएम कार्ड, पचासी बैंक पासबुक और चेक बुक सहित आधार कार्ड, चार पैन कार्ड, एक वोटर आईडी कार्ड, एक ऑल इन वन डेस्कटॉप, एक कंप्यूटर, दो लैपटॉप, एक स्मार्ट टीवी, नोट गिनने की मशीन और एक स्कूटी के साथ ही एक बाइक भी जब्त की है ।

वहीं इस गिरोह का कनेक्शन जामताड़ा और देवघर के गैंग से भी बताया जाता है। साइबर अपराधियों का यह गैंग कोरोना काल यानी 2021 से लगातार लोगों को ठगी का शिकार बना रहा है। सरगना राहुल का कनेक्शन झारखंड के जामताड़ा और देवघर के साइबर अपराधियों से है ।वह कई बार वहां जा चुका है।इस शातिर अपराधी ने फर्जी नाम पर अपने लिए दो मोबाइल नंबर अलग-अलग बैंक के कस्टमर केयर के नाम से गूगल पर रखा था।ऑनलाइन कस्टमर केयर सर्च करने वाले लोग इसके जाल में फंस जाते थे, और ये उन्हें आसानी से अपना शिकार बनाते थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here