CBSE 12th बोर्ड का रिजल्ट हुआ अभी अभी जारी,87.33% छात्र हुए सफल , विद्यार्थी जल्दी से करें अपना रिजल्ट चेक
CBSE board 12th result 2023: आपकी जानकारी के लिए बताना चाहूंगा कि अभी-अभी CBSE बोर्ड ने 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिसमें कुल 87. 33% छात्रों ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल हुए हैं। रिजल्ट आने के बाद छात्र काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं ,क्योंकि वह काफी दिनों से इंतजार कर रहे थे रिजल्ट का, वही छात्र अपना रिजल्ट सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। छात्रों को अपना रिजल्ट चेक करने के लिए बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट results. cbse.nic.in या फिर cbse.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
वही आपको बता दूं कि रिजल्ट चेक करने के लिए विद्यार्थियों को अपना रोल नंबर और जन्म तिथि डालनी पड़ेगी ,उसके बाद ही अपना रिजल्ट देख पाएंगे।

* छात्र इस तरह भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
step – 1 छात्र सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट results. cbse.nic.in या फिर cbse.gov.in पर जाएं।
step- 2 उसके बाद सबसे पहले होम पेज पर CBSE 12th result direct link पर क्लिक करें।
step- 3 उसके बाद लॉगइन पेज खुल जाएगा ,छात्र यहां पर अपना रोल नंबर और जन्मतिथि डालें।
step- 4 उसके के बाद सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा और छात्र इसे आसानी से चेक कर सकते हैं।
step- 5 विद्यार्थी यहां से रिजल्ट की डिजिटल कॉपी डाउनलोड करके अपने पास ही रख सकेंगे।
* 12वीं सीबीएसई बोर्ड परिणाम में लड़कियों का दबदबा
आपको बताना चाहूंगा कि इस बार सीबीएसई 12th के घोषित हुए परिणाम में कुल 87.33% स्टूडेंट्स सफल हुए हैं ।लेकिन यह पिछले वर्ष की तुलना में 5% कम है ।वही त्रिवेंद्रम जोन ने 99.91% के साथ सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है ।वही दूसरी तरफ इस वर्ष लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से काफी अच्छा रहा है ।लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से 6% अच्छा रहा है,जहां लड़कों का रिजल्ट 84.67% रहा है तो वही लड़कियों का रिजल्ट 90.68% बेहतरीन रहा है।





