आग लगने से एक ही परिवार के 3 बच्चों की जिंदा जल कर मौत , एक गंभीर रूप से झुलसा, दर्जनों घर ख़ाक में मिले 

0
116

आग लगने से एक ही परिवार के 3 बच्चों की जिंदा जल कर मौत , एक गंभीर रूप से झुलसा, दर्जनों घर ख़ाक में मिले 

Stop 24 Seven
Stop 24 Seven

बिहार: अररिया से एक बहुत दर्दनाक खबर आ रही है कि अररिया के शहादत टोला में दिलशाद के घर में आग लगने से तीन बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई है और एक बच्चा बहुत बुरी तरह से झुलस गया है, इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।इस दर्दनाक हादसे का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।जिसकी वजह से ये बुरा हादसा हुआ है जिसमें दिलशाद को अपने 3 बच्चों को खोना पड़ा ।

 

 

हादसे का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है

Araria news

आपके जानकारी के लिए बता दूं कि बुधवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे भरगामा थाना क्षेत्र के विषहरिया पंचायत के वॉर्ड-10 शहादत टोला में बिजली के शॉर्ट सर्किट से दिलशाद के घर में आग लग गई। इस घटना में दिलशाद के तीन बच्चे जिसमें एक बेटी व दो बेटों की जलने से मौत हो गई।इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि आग कितना भयावह रूप धारण कर लिया होगा ।जिसमें 3 मासूम बच्चों की मौत हो जाती है।

वहीं मृतकों में दिलशाद की तीन वर्षीय बेटी रोशनी, पांच वर्ष के बेटे अहजाद व सात वर्ष के बेटे अलताब की आग की चपेट में आकर मौत हो गई, जबकि दस साल का एक बेटा खुशनवाज किसी तरह जान बचाकर घर से निकला, लेकिन वह भी बुरी तरह से झुलस गया है। उसका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भरगामा में चल रहा है।

हादसे में दिलशाद की एक गाय भी जल गई। भरगामा पुलिस ने तीनों बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दी है। आग पर ग्रामीणों की मदद से काबू पाया गया। बाद में ग्रामीणों की सूचना पर अग्निशमन की गाड़ी पहुंची।

इस घटना में 10 परिवारों का लगभग डेढ़ दर्जन घर जलकर राख हो गया। इसमें दिलशाद सहित उनके तीन भाई मंसूर, मशकुर व नजाम के अलावा पड़ोस के सउद, समद, मुन्नी, सलमान, शमीम, एहसान का घर जलकर राख हो गया।

 

बेटी की शादी का सामान भी जला

 

पीड़ित मंसूर की बेटी अस्मिना की शादी जून मे होने वाली थी। जिसको लेकर घर में तैयारी चल रही थी। शादी के लिए जुटाया गया सामान भी जल गया। आग दिलशाद के घर में बिजली के शार्ट सर्किट से लगी। जो देखते ही पड़ोस के अन्य घरों को अपनी चपेट में ले लिया।

दिलशाद दिल्ली में मजदूरी करता है। घटना की रात घर में दिलशाद की पत्नी नजलीश खातून अपने चारों बच्चों के साथ सो रही थी। इसी दौरान आग लगने की घटना हुई, जिसके बाद तीनों बच्चे घर में धुंआ उठता देख चाैकी के नीचे छुप गए लेकिन जलने से उनकी मौत हो गई।इस

घटना के बाद से जहां परिवार में कोहराम मच गया वहीं ग्रामीण भी इस घटना से बहुत आहत में हैं। दिलशाद का तो तो पूरा घर ही उजर गया । 3 बच्चे मौत की आगोश में सो गए और एक ज़िन्दगी और मौत से जूझ रहा है।ना जाने उस मां बाप पे क्या बीत रही होगी ।औलाद तो कलेजे का टुकड़ा होता है और जिसका एक साथ 3 औलाद जुदा हो जाए खुदा जाने उस मां का क्या हाल होगा ।खुदा उनको सब्र दे ।

Stop 24 Seven
Stop 24 Seven

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here