LPG गैस हुआ 172 रुपया सस्ता , लोगों में छाई खुशियों की लहर
भारत: LPG cylinder price रसोई गैस हुई सस्ती ,
commercial LPG दामों में 172 रूपए की हुई गिरावट ।
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक कमर्शियल रसोई गैस के दामों में करीब 172 रूपए कम कर दी गई है ।दिल्ली में अब कमर्शियल एलपीजी 1856.50 रूपए में मिलेगा। जो कि देश की जनता के लिए थोड़े राहत की बात है। मगर घरेलू रसोई गैस के दामों में कोई बदलाव नहीं इससे लोगों में काफी मायूसी देखने को मिल रही है।

* LPG CYLINDER PRICE
देशभर में कमर्शियल एलपीजी प्राइस की कीमतों में कमी कर दी गई है । यह कमी 171 .50 रूपए की है ।नई कीमतें एक मई 2023 से लागू हो गई है। इंडियन आयल की वेबसाइट पर नई कीमत की सूची जारी कर दी गई है।
देश के चार महानगरों में यह दरें इस प्रकार हैं-
शहर पहले अब
दिल्ली 2028 1856.50
कोलकाता 2132 1960.50
मुम्बई 1980 1808.50
चेन्नई 2192.50 2021.50

हालांकि घरों में इस्तेमाल होने वाली रसोई गैस के दामों में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है यह दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है जिसकी वजह से आम जनता को बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
अब बात करते हैं कमर्शियल एलपीजी की तो इसके दामों में पिछले महीने यानी अप्रैल में भी कटौती की गई थी। 1 अप्रैल को कमर्शियल एलपीजी 92 रुपए सस्ती हो गई थी, मगर उससे पहले मार्च में इसके दामों में भारी बढ़ोतरी हुई थी 1 मार्च को कमर्शियल एलपीजी 350 रुपया बढ़ गई थी।
वार्षिक आधार पर देखा जाए तो दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी की कीमतों में अब तक करीब ₹500 तक की कटौती हो चुकी है पटना में अब कमर्शियल एलपीजी की कीमत 2122 रूपए है। मई 2022 में कमर्शियल एलपीजी 2355.50 की थी।
घरेलू एलपीजी गैस
घरेलू रसोई गैस की कीमत में फिलहाल कोई बदलाव नहीं आया है ।
आइए जानते हैं इसकी कीमत इस प्रकार से है।
दिल्ली 1103
मुंबई 1112.5
कोलकाता। 1129
चेन्नई 1118.50
पटना 1201
घरेलू रसोई गैस की कीमत में आखिरी बार मार्च 2023 को बदलाव हुआ था तब इसकी दर में ₹50 की गिरावट आई थी जिससे लोगों में थोड़ी राहत आई थी। उसके बाद से तो से तो फिर दाम बढ़ते ही जा रहा है जिससे लोगों में काफी परेशानी होते जा रही है।
कैसे तय होती है एलपीजी की कीमत
भारत में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों को एक बहुत ही खास तरीके से तय किया जाता है। इसके लिए इंपोर्ट पैरिटी प्राइस का इस्तेमाल होता है ।रसोई गैस की कीमत की हर महीने समीक्षा की जाती है ।इंटरनेशनल मार्केट की वजह से इसकी कीमतों में असर दिखता है ।भारत में रसोई गैस आयात पर निर्भर है, रसोई गैस का कच्चा माल क्रूड आयल है इसलिए कच्चे तेल की कीमत का भी इस पर काफी असर होता है। भारत में रसोई गैस का बेंचमार्क सऊदी अरामको कि एलपीजी प्राइस है ।गैस की कीमत में बहुत सारे एलिमेंट्स जुड़े होते हैं इन सभी चीजों को मद्दे नजर रखते हुए एलपीजी की कीमत तय की जाती है जैसे कि fob , ढुलाई,इंश्योरेंस ,कस्टम ड्यूटी और पोर्ट ड्यू इन सब को जोड़कर एलपीजी कीमतों को तय किया जाता है।
एलपीजी सिलेंडर का बढ़ता भाव जिसका प्रभाव आम जनता पर बहुत ज्यादा पड़ता है ।लोगों को बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ता है सरकार को चाहिए कि हम गरीब लोगों की हालातों का भी जायजा ले और उस हिसाब से घरेलू रसोई गैस के बढ़ते दामों में कुछ कमी लाएं।





