अगर आप भी रहते हैं मुजफ्फरपुर शहर में तो आपके लिए है जरूरी सूचना

0
234

अगर आप भी रहते हैं मुजफ्फरपुर शहर में तो आपके लिए है जरूरी सूचना , क्योंकि अब ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं, लग सकता है अब 25000 रूपए तक का जुर्माना 

 

Muzaffarpur trafic rules : आपके जानकारी के लिए बता दूं कि मुजफ्फरपुर शहर में अब ट्रैफिक नियम को तोड़ने वालों की अब खैर नहीं। ट्रैफिक नियम तोड़ने के बाद भी अगर आप बचते रहे हैं अभी तक तो हो जाइए सतर्क, क्योंकि 17 अप्रैल यानी कि सोमवार से आपके ट्रैफिक नियम तोड़ने पर कमरे की कड़ी नजर रहेगी इससे बचना अब आपके लिए हो गया है मुश्किल शहर के कलमबाग चौक , इमलीचट्टी, मारीपुर , पक्की सराय, मिठन पूरा में ट्रैफिक सिग्नल काम करना भी शुरू कर दिया । अब यहां से गुजरने के दौरान कैमरा आपके वाहन से लेकर हर गतिविधि को रिकॉर्ड कर कंट्रोल रूम को भेज देगा। जिससे अब आपका बच पाना मुश्किल है।

Traffic rules
Traffic rules

* किस नियम को तोड़ने पर कितने रुपयों का होगा चालान

1. बिना प्लेट नंबर _500

2. काला शीशा _500

3. बिना सीट बेल्ट – 1000

4. सरकारी आदेश की अवहेलना – 2000

5. नो पार्किंग- 500

6. बिना लाइसेंस- 5000

7. नाबालिक द्वारा गाड़ी परिचालन – 25000

8. हल्के मोटर वाहन में ओवरलोडिंग – 2000

9. वायु प्रदूषण – 10000

10. खतरनाक तरीके से वाहन चलाना – 5000

11. बाइक पर तीन सवारी – 1000

12. गलत दिशा में चलाने या वनवे का पालन नहीं – 5000

Muzaffarpur traffic
Muzaffarpur traffic rules

13. ट्रैफिक सिग्नल नहीं देना – 5000

14 . जेबरा क्रॉसिंग या स्टॉप लाइन का नियम तोड़ना – 5000

15. गाड़ी चलाते समय फोन पर बात करना – 5000

16 . पुलिस कोड लगाकर परिचालन – 1000

 17. बिना हेलमेट – 1000

18. बिना परमिट – 5000

19. फिटनेस फेल – 5000

20. बिना बीमा – 2000

21 . तेज आवाज में अश्लील टेप बजाना – 5000

22 . वर्जित क्षेत्र में वाहन चलाना – 5000

23 . बंपर लगाकर वाहन चलाना – 5000

24. ऑटो पर 3 से अधिक सवारी – 1000

25. ऑटो या ई रिक्शा में आगे बैठाना – 200

Muzaffarpur traffic signal
Muzaffarpur traffic

आपको बताना चाहूंगा कि यह चालान का मैसेज वाहन मालिक के मोबाइल पर आएगा और उसके बाद नियम के अनुसार ऑटोमेटिक चालान का संदेश मोबाइल पर चला जाएगा और साथ ही वाहन मालिक के पते पर भी यह चालान जाएगा। इसलिए अब बचना मुश्किल हो गया है तो वाहन अच्छी तरह से नियम का पालन करते हुए चलाएं।

आपके जानकारी के लिए बता दूं के अब बिना हेलमेट से लेकर नाबालिक को गाड़ी चलाने तक हर नियम तोड़ने पर जुर्माना देना होगा। नाबालिक के गाड़ी चलाने पर सबसे ज्यादा 25000 तक का जुर्माना लगेगा ।

 

 SSP राकेश कुमार के अनुसार

 

एसएसपी राकेश कुमार के अनुसार धीरे-धीरे यह सिस्टम शहर के सभी चौक चौराहों पर लागू कर दिया जाएगा साथ ही उन्होंने कहा कि शहरवासियों से आग्रह है कि यातायात नियम का पालन करते हुए वाहन चलाएं। विदित हो कि ए स्मार्ट सिटी के तहत शहर में 27 चौक चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लगाए गए हैं इनके चालू होने से चौक चौराहों पर लगने वाले जाम पर नियंत्रण हो सकेगा वही प्रदूषण फैलाने वाले वाहन एक एवं नियम विरुद्ध परिचालन पर भी कंट्रोल होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here