दर्दनाक हादसा खाई में गिरी बस, लोगों में मची चीख-पुकार
मसूरी देहरादून: आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि आज दोपहर लगभग 12:30 बजे के आसपास एक रोडवेज बस के खाई में गिर जाने से दर्दनाक हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि इस बस में करीब 35 से अधिक लोग सवार थे ।पुलिस के अनुसार इनमें से अब तक 2 लोगों की मौत हो चुकी है ।वही आपको बता दूं कि पुलिस और आईटीबीपी के जवान सहित स्थानीय लोग भी खाई में गिरे घायलों को बाहर निकालने में जुटे हुए हैं। अब तक मिली जानकारी के अनुसार 3 लोग बहुत गंभीर रूप से घायल है जबकि 19 घायलों को देहरादून भेजा गया है बेहतर उपचार के लिए।

मसूरी देहरादून मार्ग पर हुआ यह हादसा
कहा जा रहा है कि यह दर्दनाक बस हादसा मसूरी से 5 किलोमीटर पहले मसूरी देहरादून मार्ग पर शेर घड़ी के करीब हुआ है ।इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर राहत और बचाव कार्य में लगी हुई है वही आपको बता दूं कि यह बस मसूरी से देहरादून वापस लौट रही थी तभी अचानक रास्ते में शेर घड़ी के पास 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई है। हादसे के बाद बस में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई ।वहीं हादसे के कारण मार्ग पर दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई है।

बस के खाई में गिरने की आवाज सुनते ही दौड़े लोग
स्थानीय लोगों के अनुसार यह हादसा करीब 12:00 बजे के बाद हुआ है, साथ ही उन्होंने कहा कि जैसे ही बस के खाई में गिरने की तेज आवाज सुनाई दी वैसे ही लोग मदद के लिए पहुंचे और तुरंत खाई में उतर कर घायलों को बाहर निकालना शुरू किया,

वहीं लोगों का कहना था कि खाई में उतर कर घायलों को निकालने के लिए लोगों को कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। क्योंकि खाई बहुत गहरी थी। इसलिए लोगों को निकालने में काफी परेशानी हो रही थी।






