बिहार बोर्ड के 12वीं साइंस में आयुषी नंदन ने किया टॉप
आइए देखते हैं साइंस के टॉपरों की लिस्ट
बिहार बोर्ड इंटर साइंस रिजल्ट: आज बिहार बोर्ड ने इंटर का रिजल्ट जारी कर दिया है । छात्र बिहार बोर्ड के ऑफिसियल वेबसाइट http://biharboardonline.bihar.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
2023 के बिहार बोर्ड के इंटर साइंस का कुल सफल प्रतिशत
आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि इस साल बिहार बोर्ड के 12वीं के साइंस स्ट्रीम का कुल सफल प्रतिशत 83.93 फीसदी है। जिसमें लड़कियों का कुल सफल प्रतिशत 86.98 और लड़कों का कुल सफल प्रतिशत 82 .35 है। मैं आपको बता दूं कि साइंस स्ट्रीम में कुल शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की संख्या 586 532 है। जिसमें परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र कुल संख्या 3,85,677 है,ओर वहीं छात्राओं की संख्या की बात करें तो साइंस स्ट्रीम में शामिल होने वाली छात्राएं कुल 2,00,855 हैं।जिन में से 3,17,589 छात्र सफल हुए हैं और वही,74,711 छात्राएं सफल हुई हैं।

बिहार बोर्ड के इंटर के तीनों संकाय में लड़कियों ने मारी बाजी
साइंस की टॉपर_आयुषी नंदन_474 मार्क्स
आर्ट्स की टॉपर _ मोहाद्देशा_475 मार्क्स
बिहार बोर्ड के इंटर साइंस के टॉपर की लिस्ट
1. आयुषी नंदन 474 मार्क्स आर एल कॉलेज खगरिया।
2. हिमांशु कुमार 472 मार्क्स आरपीएस कॉलेज नालंदा।
2. शुभम चौरसिया 472 मार्क्स प्लस टू अशोक हायर सेकेंडरी स्कूल।
3. अदिति कुमारी 471 मार्क्स मैकडोनाल्ड हायर सेकेंडरी स्कूल सारण ।
4. रमा भारती 469 मार्क्स प्लस टू एल एस उच्च विद्यालय अररिया ।
5. पांचवे स्थान पर तीन विद्यार्थी रहे जिनके नाम हैं।
1.पीयूष कुमार 468 मार्क्स एम वी कॉलेज बक्सर।
2.अभिषेक राज 468 मार्क्स प्लस टू कोनादपुर ।
3.तनु कुमार 468 मार्क्स शिव जन्म राय कॉलेज सारण।
6.रुचिका राज 466 मार्क्स के एल एस कालेज नवादा।





