9 हज़ार लोगों की जाएगी नौकरी

0
166
amazone
amazone

9 हज़ार लोगों की जाएगी नौकरी

amozon lay off :  वर्ष 2023 के शुरू होने के बाद अभी तक शायद ही कोई दिन ऐसा गुजरा होगा जिस दिन किसी बड़ी कंपनी ने बड़े पैमाने पर छंटनी की घोषणा नहीं की होगी ।आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि अमेज़न ने फिर से इस बात की घोषणा की है कि आने वाले कुछ सप्ताह में अमेजन में काम करने वाले 9000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया जाएगा।

amazone job
amazone job
 आपको बता दूं कि अभी कुछ महीने पहले ही यानी कि जनवरी 2023 में 18000 लोगों को नौकरी से निकालने के बाद ऐसा लग रहा है कि कंपनी का मन नहीं भरा जो फिर से इतना बड़ा कदम उठाने के लिए तैयार है कंपनी के सीईओ ने साफ कह दिया है कि जल्द छटनी का दूसरा राउंड शुरू होने वाला है।

 अमेज़न में दूसरे राउंड की छटनी  की जानकारी सीईओ ने दी 

amazone job
amazone job
 आपको बता दूं कि amazon में  छटनी के दूसरे राउंड के बारे में जानकारी अमेजन कंपनी के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफीसर यानी सीईओ andy jassy  ने एक मेमो में दी है। सीईओ के अनुसार कंपनी का ऎनुयेल प्लानिंग प्रोसेस इस महीने पूरा हो जाएगा ।उसके बाद फिर छटनी का दूसरा राउंड शुरू होगा ,इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी कुछ स्ट्रैटेजिक एरिया में नई भर्तियां भी करेगी।

 amazon lay off  से इन लोगों पर होगा असर:

amazone job
amazone job
 मीडिया रिपोर्ट्स के जानकारी के अनुसार छटनी का असर ईडब्ल्यूएस के अलावा  एडवरटाइजिंग twitch मी देखने को मिलेगी। सीधे तौर पर हम कह सकते हैं कि इस डिपार्टमेंट में काम करने वाले कर्मचारी इस बार छटनी से प्रभावित होंगे ।कहा जा रहा है कि कंपनी आर्थिक स्थिति को ठीक करने और लागत को कम करने के लिए छटनी का बड़ा फैसला ले रही है। इसके बाद काफी नौजवान बेरोजगार हो जाएंगे जिससे कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी काफी निराश नजर आ रहे हैं।

 meta पिछले वर्ष से 11000 कर्मचारियों को निकाल चुकी है

 आपको याद दिलाना चाहेंगे कि अमेज़न से पहले फेसबुक की पेरेंट कंपनी meta   भी इस बात को साफ कह चुकी है, कि इस वर्ष 10000 लोगों को नौकरी से निकाला जाएगा ।आपको बता दूं कि मेटा में पिछले  वर्ष 11000 कर्मियों को कंपनी ने नौकरी से निकाला था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here