तेजस्वी यादव के इस बयान से, भाजपा में मची खलबली

0
86
tejasvi yadav
tejasvi yadav

तेजस्वी यादव के इस बयान से, भाजपा में मची खलबली 

बिहार:  बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार में  महा गठबंधन की सरकार बहुत अच्छी तरह से काम कर रही है ,साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी जो सपना देख रही है कि  गठबंधन टूट जाएगी ,तो वह सपना  देखते ही रहे क्योंकि ऐसा कुछ नहीं होगा। हमको मुख्यमंत्री नहीं बनना है और ना ही नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनना है ।इसलिए बीजेपी यह सपना देखना बंद कर दे।

RJD tejasvi yadv  RJD
RJD tejasvi yadv RJD
पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने सोमवार को सदन में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा ।पथ निर्माण विभाग के बजट पर सरकार का पक्ष रखने को खड़े हुए तेजस्वी यादव ने सबसे पहले बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को धन्यवाद किया , और कहा कि उन्होंने सही समय पर भाजपा से अलग हुए हैं ।वही आपको बता दूं कि तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बहुत अच्छी तरह से अपना काम कर रही है और आगे भी हम लोग मजबूती के साथ काम करेंगे। बीजेपी जो सपना देख देख रही है कि गठबंधन टूट जाएगी तो सपना देखते रहे क्योंकि ऐसा कुछ नहीं होगा ।आपको बता दूं कि तेजस्वी यादव ने कहा है कि हमको ना मुख्यमंत्री बनना है और ना ही नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री हम जहां हैं खुश हैं नीतीश कुमार के नेतृत्व में काम करने में खुशी है।

 नितिन गडकरी से बात होती रहती है

 बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि आज किसी भी जिले से 5 घंटे में पटना पहुंच सकते हैं।साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अब  सड़क और पुल के मामले में बिहार की स्थिति काफी अच्छी हो गई है। अच्छी    सड़क आधुनिक देश की जरूरत है ।आपको बता दूं कि तेजस्वी यादव ने कहा है कि नितिन गडकरी को चिट्ठी लिखा हूं कि  एनएचआई के सहरसा ,मधेपुरा और अन्य जगह पर योजनाएं हैं ,उनके निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए क्योंकि वहां पर अभी निर्माण कार्य  धीरे चल रहा है ।वही तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि सदन में भाजपा विधायक श्री श्रेयासी सिंह जी कह  रही थी कि मैं नितिन गडकरी से  नहीं मिलता और ना ही बात करता हूं ।जबकि बिहार के विकास को लेकर नितिन गडकरी से मिलता रहता हूं और बातचीत भी होती रहती है।
Tejashwi Yadav
Tejashwi Yadav announced

 विजय सिन्हा का काम ही है केवल झूठ बोलना

 बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों पर हमला नहीं हुआ फर्जी वीडियो वायरल हो रहा था ।इस पर नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा था कि वीडियो अगर फर्जी होगा तो माफी मांगेंगे लेकिन मांग नहीं रहे ।उनका बस एक ही काम है वह है सिर्फ झूठ बोलना ।इसके बाद सीबीआई ईडी के सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा  कि सीबीआई डी पर भी हम बात करेंगे, परंतु आज पथ निर्माण विभाग के काम और बजट पर हमको बोलना ज्यादा जरूरी है। पक्की, अच्छी सड़क रहे यह मेरी कोशिश है। बेहतर कनेक्टिविटी हो यह हमारी प्राथमिकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here