बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट आज जारी होने की खबर अफवाह ,बिहार बोर्ड ने फर्जी बताया
बिहार: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2023 जल्द ही घोषित होने वाला इसको लेकर तरह-तरह की अफवाह फैलाई जा रही हैं, कि आज रिजल्ट जारी हो सकता है लेकिन बिहार बोर्ड ने उस नोटिस को फर्जी बताया है जिसमें कहा गया है कि 16 मार्च को इंटर का रिजल्ट घोषित होगा।

आपको बताना चाहते हैं कि बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जल्दी जारी हो सकता है छात्रों की कॉपियां चेक हो चुकी है तो यह अनुमान लगाया जा रहा है इसी सप्ताह रिजल्ट जारी हो सकता है।
रिजल्ट घोषित होने पर छात्र बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर
http://biharboardonline.bihar.gov.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं।
कहा जा रहा है कि विभिन्न जिलों से टॉपरों की कॉपियां मंगाई जा रही है बिहार बोर्ड में मेरिट लिस्ट तैयार और मार्कशीट को अंतिम रूप देने का कार्य चल रहा है। साइंस ,आर्ट्स और कॉमर्स के टॉपरों के फिजिकल वेरीफिकेशन की प्रक्रिया हो रही है ।आपको बता दूं कि बिहार बोर्ड में इंटर की परीक्षा 1 फरवरी से 11 फरवरी तक आयोजित की गई थी और इंटर कॉपी का मूल्यांकन का काम 24 फरवरी से शुरू हुआ था इंटर परीक्षा के लिए राज्य भर में कुल 1464 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे ।जिसमें से कुल 1318227 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 6817 95 छात्र और63 6432 छात्राएं थी।

पिछले वर्ष की बात करें तो
पिछले वर्ष की बात करें तो बिहार बोर्ड ने 40 दिनों के अंदर इंटर का रिजल्ट जारी कर दिया था और 16 मार्च को ही जारी कर दिया था ।इसी को लेकर अफ़वाह फैलाया जा रहा है कि आज 16 मार्च है तो आज ही के दिन जारी हो सकता है इस बार भी 40 दिनों के अंदर रिजल्ट जारी हो सकता है। मगर बिहार बोर्ड ने इस बात को फर्जी बताया है ऐसे में उम्मीद लगाया जा सकता है कि कहीं आज डेट अनाउंस कर दिया जाए कि इंटर का रिजल्ट कब घोषित होगा।





