अभी-अभी बांग्लादेश के ढाका में 5 मंजिला इमारत में हुआ विस्फोट

0
55
Bangladesh
Bangladesh

अभी-अभी बांग्लादेश के ढाका में 5 मंजिला इमारत में हुआ विस्फोट ,14 लोगों की मौत 100 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर

Bangladesh

बांग्लादेश के ढाका से खबर आ रही है कि ढाका के गुलिस्तान इलाके में मंगलवार की शाम करीब 4:45 बजे 5 मंजिला इमारत में विस्फोट होने से 14 लोगों की मौत हो गई है ,और 100 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर।

Bangladesh

मौके पर फायर बिग्रेड और पुलिस अधिकारी पहुंचे।

 

दमकल विभाग के अधिकारी रशीद बिन खालिद ने बताया कि बचाव कार्य चलाने के लिए घटनास्थल पर दमकल विभाग की 11 यूनिट अभी काम कर रही है। धमाके से गुलिस्तान पीआरटीसी बस काउंटर के दक्षिण की ओर एक पांच मंजिला इमारत जिसके पहले मंज़िल पर एक सीनेटरी की दुकान, बैंक का कार्यालय प्रभावित हुई है। हालांकि इस घटना में कोई इमारत नहीं गिरी है,लेकिन इमारतें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

इस तस्वीर के जरिए आप देख सकते हैं कि इमारतें किस तरह से क्षतिग्रस्त हुई हैं।

हादसा कब हुआ

 

दमकल अधिकारियों के द्वारा बताया जा रहा है कि विस्फोट भी बी आरटीसी बस काउंटर के पास आज शाम 4:45 बजे के करीब हुआ है ।डीएमसीएच पुलिस चौकी के प्रभारी निरीक्षक बच्चू मियां ने कहा कि अब तक 14 शवों और 100 से ज्यादा घायलों को ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया है।

हालांकि विस्फोट के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है यह विस्फोट सिद्दीकी बाजार में स्थित एक व्यावसायिक इमारत में हुआ है जिसमें बहुत से कार्यालय और दुकानें थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here