चलती हुई बस में लगी भयंकर आग ,जान बचाने को लोग खिड़की से कूदे

0
133

चलती हुई बस में लगी भयंकर आग ,जान बचाने को लोग खिड़की से कूदे

 

 

अभी-अभी बिहार के नवादा जिले से एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है जो दिल दहला कर रख देने वाली है। यहां यात्रियों से भरी बस में अचानक से आग लग गई जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और यात्री अपनी जान बचाने को खिड़की और दरवाजे से कूद कर अपनी जान बचाई। यह घटना पटना – रांची एनएच – 31 की जहां पर सोनू – मोनू ट्रैवेल्स नाम की बस जो की कोलकाता से नवादा आ रही थी ,अभी होली के त्यौहार है तो यात्रियों की काफी भीड़ थी । तो जैसे ही यात्रियों ने बस में आग देखी तो चीख-पुकार मच गई और यात्री कूदकर अपनी जान बचाने में लग गए। आग का पता चलते ही ड्राइवर ने बस रोक दी उसके बाद यात्री अपनी जान बचाने में लग गए।

चलती हुई बस में लगी भयंकर आग
चलती हुई बस में लगी भयंकर आग

घटना के बाद सड़कों पर काफी देर तक परिचालन बाधित रहा

 

उसके बाद स्थानीय लोगों ने बस में आग लगने की सूचना पुलिस को दी और दमकल विभाग को दी, के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। लेकिन जब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी इस दौरान आसपास के लोग और काफी देर तक परेशान रहें।अब पूरी तरह आग पर काबू पा लिया गया है।आपको बता दूं की यह घटना फतेहपुर मोड़ के तरा लाइन होटल के पास हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here