उत्तराखंड में भूकंप के झटके, दहशत में लोग
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में शनिवार देर रात 12:45 पर भूकंप के झटके महसूस किए गए ।भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 2 .5 दर्ज की गई है ।हालांकि अभी तक इस भूकंप में किसी के जानमाल के नुकसान होने की खबर सामने नहीं आई है।

भूकंप का केंद्र जमीन से 5 किलोमीटर अंदर गहराई में था। इस तरह बार-बार भूकंप के आने से लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। अभी पिछले महीने ही तुर्की में विनाशकारी भूकंप आया था, जिसमें हजारों लोगों की मौत हो गई थी। और लाखों घर तबाह हो गए थे।





