नागालैंड के बाजार मे भीषण आग करोड़ो की संपत्ति जल कर खाक।
नागालैंड की राजधानी कोहिमा के माओ मार्केट मे सोमवार की भीषण आग लगने से 200 दुकानें जल कर खाक हो गई,
अधिकारियो ने बताया की दो घंटे से अधिक समय बाद आग पर काबू पा लिया गया लेकिन करोड़ो की संपत्ति जल कर खाक हो गई, आग तीन मंजिला इमारत मे करीब 5 बजे शाम मे लगी लकड़ी का इमारत होने के कारण आग तेजी से फैल गई,
आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया
जिसको बुझाने के लिए 20 दमकल गाड़ियों की मदद ली गई, बाजार मे सब्जियां मांस उत्पाद किराने का सामान कपड़े और सौंदर्य प्रसाधन की दुकानें थी, आग दुकान बंद होने के बाद फैली। कुछ दिन पहले असम के जोरहाट जिले के एक बाजार मे रात मे भीषण आग लग गई, जिसमे 150 दुकानें जल कर खाक हो गई आग को बुझाने के लिए 25 दमकल गाड़ीयो को मशक्कत करनी परी थी, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट ही था।





