- बिहार के 38 इंजीनियरिंग कॉलेजों में भागलपुर सबसे पहले स्थान पर ,एमआईटी 15 वें स्थान पर : परफारमेंस आफ ऑब्जेक्टिव पैरामीटर की रिपोर्ट जारी

प्रौद्दिकी विभाग एवं विज्ञान के परफारमेंस ऑन ऑब्जेक्टिव पैरामीटर की रिपोर्ट में भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज बिहार में सबसे प्रथम स्थान पाया है। जबकि रिपोर्ट में मुजफ्फरपुर इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एमआईटी 15वें स्थान पर रहा है। एमआईटी से बेहतर स्थिति मुजफ्फरपुर के राजकीय और महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज की है। विभिन्न पैरामीटर में दोनों संस्थानों कर्म सा पांचवे और छठे नंबर पर आए हैं। आपको बताते चलें कि बिहार में अब इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक संस्थानों का मूल्यांकन अब परफॉर्मेंस ऑन ऑब्जेक्टिव पैरामीटर की रिपोर्ट द्वारा ही होगा।
इसके लिए 13 पैरामीटर तय किए गए हैं और इन्हीं पैरामीटर के आधार पर तय हुई रैकिंग की रिपोर्ट
फैकल्टी एवं स्टूडेंट की उपस्थिति, क्लास की रूटीन, छात्रों का प्लेसमेंट ,लैब ऑपरेशन, फैकल्टी के क्वार्टर, स्टूडेंट के लिए छात्रावास की सुविधा ,लाइब्रेरी में छात्रों का विजिट, राशियों की उपयोगिता, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड लेने वाले छात्र, गेम क्वीज, डीबेट ,स्पीच इवेंट ,वर्कशॉप _कॉन्फ्रेंस,सिस्को से सर्टिफाइड स्टूडेंट।
इन्हीं पैरामीटर के द्वारा तय किए गए अंकों के आधार पर कुल अंक निर्धारित करते हुए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के निर्देशक वैभव चौधरी ने बिहार के सभी टेक्निकल संस्था के प्राचार्य को पत्र भेजा है। प्राचार्यो को रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक सुधार लाने के लिए निर्देश दिया गया है। इससे संस्थानों में पढ़ाई से लेकर छात्रों को मिलने वाली सुविधाओं में और बढ़ोतरी हो सके। के अनुसार पैरामीटर की रिपोर्ट में बिहार के 38 इंजीनियरिंग कॉलेजों में भागलपुर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग फैकेल्टी एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति के साथ अधिकतर पैरामीटर में बेहतर अंक है।
वही बात करें पॉलिटेक्निक संस्थानों की तो राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज गोपालगंज ने बाजी मार ली है ।बिहार के 44 पॉलिटेक्निक कॉलेजों में राजकीय पॉलिटेक्निक मुजफ्फरपुर एवं बेला औद्योगिक क्षेत्र स्थित राजकीय महिला पॉलिटेक्निक मुजफ्फरपुर भी टॉप-10 में शामिल है। अच्छा परफॉर्मेंस होने का फायदा कॉलेजों से संबंधित प्राचार्य के कैरियर से भी जोड़ा गया है। इंजीनियरिंग कॉलेजों में पटना 18 वें जबकि सबसे आखरी रैंक पे शिवहर रही है।
44 पॉलिटेक्निक संस्थानों में 14 में आवास तक की सुविधा भी नहीं
रिपोर्ट के अनुसार कहा जा रहा है कि बिहार के 44 पॉलिटेक्निक संस्थानों में से 14 में कहीं शिक्षक कर्मियों तो कहीं पर विद्यार्थियों के लिए आवास तक की भी सुविधा नहीं है। नालंदा ,भोजपुर , और बक्सर 3 इंजीनियर कॉलेज ऐसे हैं जिसकी स्थिति ऐसी ही है।





