बिहार के आईजी विकास वैभव और डीआईजी विनोद कुमार को उनके पद से हटा दिया गया

0
67

बिहार के आईजी विकास वैभव और डीआईजी विनोद कुमार को उनके पद से हटा दिया गया

विवाद का कारण डीजी शोभा आहोटकर और आईजी विकास वैभव के बीच का बताया जा रहा है।
राज्य सरकार ने होमगार्ड डीजी शोभा आहोटकर कर और आईजी विकास वैभव के बीच विवाद को गंभीरता से लिया है।

बिहार सरकार के गृह विभाग ने सोमवार को 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी डीआईजी विनोद कुमार और 2003 बैच के आईपीएस अधिकारी आईजी विकास वैभव को उनके पद से हटा दिया गया है।
इस संबंध में गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर कहा है कि दोनों ही अधिकारियों को पद से हटाकर वेटिंग फॉर पोस्टिंग में रखा गया है। ऐसे में दोनों अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय बुलाया गया है. गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी है।

पूरा मामला क्या है 

आपको बता दें कि बिहार कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी विकास वैभव ने भी अपनी सीनियर डीजी होमगार्ड मैडम पर गाली देने का आरोप लगाया है. आईजी विकास वैभव ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द साझा किया है। आईपीएस विकास वैभव ने एक ट्वीट किया था  इसमें उन्होंने डीजी पर आरोप लगाते हुए कहा था कि डीजी रैंक की महिला अधिकारी उनके साथ दुर्व्यवहार करती हैं और गाली देती है. अब तो गाली सुनना ही उनका काम रह गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here