दिल्ली दंगों के 3 साल, 695 केस में सिर्फ 47 पर फैसले, जबकि 36 बरी।

0
52

दिल्ली दंगों के 3 साल, 695 केस में सिर्फ 47 पर फैसले, जबकि 36 बरी।

दिल्ली दंगों के तीन साल पूरे होजाने के बाद भी अब तक इस मामले में न्याय का पहिया धीरे-धीरे ही घूम रहा है.  दिल्ली में साल 2020 में हुए इन दंगों में 53 लोगों की मौत हुई थी और 700 से भी ज़ियादा लोग घायल हुए थे. दिल्ली पुलिस के पूर्वोत्तर जिले ने कड़कड़डूमा कोर्ट में दंगा और आगजनी के 695 मामले दर्ज किए थे. 20 फरवरी, 2023 तक 47 मामलों में फैसला किया जा चुका है। इनमें से 36 लोगों को बरी कर दिया गया है।
जबकि 695 मामलों में से अब तक केवल 47 मामलों का ही फैसला हुआ है।

दिल्ली हिंसा के तीन साल बाद,

दंगों में आगजनी के दसवें हिस्से से भी कम मामलों में फैसले हुए हैं। इंडियन एक्सप्रेस, जिसने इन मामलों के रिकॉर्ड की समीक्षा की, ने पाया कि अधिकांश दिल्ली दंगों में बरी हुए 36 लोगों में से 20 हिंदू और 16 मुस्लिम हैं। पांच मामलों में, अपराधियों ने दो साल से अधिक समय जेल में बिताये हैं, जबकि कई ने 76 दिन जेल में बिताए। इन 695 मामलों के अलावा, 63 मामले अपराध शाखा और विशेष प्रकोष्ठ द्वारा नियंत्रित किए जा रहे हैं,

जो हत्या और यूएपीए के प्रावधानों से संबंधित हैं। एक अधिकारी ने कहा कि इनमें से 30 से अधिक मामलों में आरोप लगाया गया है और 29 अभियोजन साक्ष्य चरण में हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here