कार्यक्रम में मंच टूटने से हादसा बाल-बाल बचे बिहार के पूर्व सीएम

0
68

कार्यक्रम में मंच टूटने से हादसा बाल-बाल बचे बिहार के पूर्व सीएम।
यह घटना बिहार के शहर गया में गांधी मैदान में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा द्वारा आयोजित गरीब जगाओ रैली में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक श्री जीतन राम मांझी और सह राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जाति एवं जनजाति मंत्री डॉक्टर संतोष कुमार सुमन स्वागत के दौरान मंच टूट गया। बताया जाता है कि एक साथ कई लोगों के मंच पर चढ़ जाने से मंच टूट गया के बाद वहां पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इस हादसे में बिहार के पूर्व सीएम और अन्य लोग बाल-बाल बच गए।

घटना का कारण बताया जा रहा है कि मंच पर क्षमता से अधिक नेता और कार्यकर्ता के एक साथ चढ़ जाने से यह हादसा हुआ है। घटना के बाद कार्यकर्ता मंच से नीचे उतर गए। पार्टी के जिला अध्यक्ष नारायण मांझी और प्रदेश महासचिव नवादा प्रभारी रोहित कुमार ने टिकारी विधायक डॉक्टर अनिल कुमार बाराचट्टी विधायक ज्योति मांझी प्रदेश अध्यक्ष प्रफुल्ल मांझी का स्वागत किया।
कार्यक्रम में भोजपुरी गायक ने अपनी भोजपुरी गीतों से महफिल में जान डाल दी ।जिससे दर्शक और कार्यकर्ता में काफी उत्साह का माहौल रहा।
अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण मंत्री सह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष कुमार सुमन ने कहा की रैली में जनहित की समस्याओं और मुद्दों को सुलझाने के लिए प्रमंडल में दिशा और दशा दोनों तय करेगा। यह रैली का उद्देश्य सिर्फ राजनीति में हिस्सेदारी नहीं बल्कि शिक्षा और रोजगार दिलाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here