कहानी सुनो गाना से फेम पाने वाले कैफ़ी खलील आख़िर कौन है?
सोशल मीडिया पर अचानक छाने वाला एक नवजवान लड़का जिसका नाम कैफ़ी खलील जिनका जन्म 2 सितंबर 1996 को लेयारी कराची में हुआ।
लेयारी कराची का गुंजान तरीन और पसमांदा इलाका है जिसपर पाकिस्तानी हुक़ूमत ने कभी ध्यान नहीं दिया लेकिन लेयारी ने पाकिस्तान को कई चमकते सितारे दिए हैं बॉडी बिल्डर , बॉक्सर से लेकर सियासत दां और कई नायाब नगीने तक दिए। उन्हीं नगीनों में से एक नगीना कैफ़ी खलील हैं। कैफ़ी खलील का ताल्लुक एक ग़रीब परिवार से है और ये लेयारि में अपनी मां के साथ रहते हैं। कोक स्टूडियो ब्लोचिन सीज़न 14 में ब्लोचि गाना कन्ना यारी से शोहरत पाने वाले कैफ़ी से जब पूछा गया तो उनका कहना था कि वह कभी भी स्कूल ही नहीं गए इससे भी हैरानी की बात यह है कि बिना शिक्षा हासिल किए हुए भी अपने गाने खुद कंपोज और खुद गाते हैं ।कैफ़ी के पिता भी संगीतकार थे।
पिता का साया बचपन में ही कैफ़ी के सर से उठ गया था जिससे वह परेशान और तन्हा रहने लगे थे ।यही तन्हाई में वो गाना लिखा और गाया करते थे ।उन्हें गिटार बजाने का बहुत शौक था मगर उनके पास इतने पैसे नहीं थे के वो गिटार खरीद सकते थे ।फिर उन्हें एक दिन पता चला कि कराची में एक दुकान है जो सेकंड हंड गिटार मिलता है कैफ़ी ने बहुत मुश्किल से 1500 रुपया जमा किए और वो गिटार खरीद लाए ।खरीद तो ले आए पर इन्हे बजाना नहीं आता था ।गिटार बजाने का शौक बचपन से बहुत था मगर इतने पैसे नहीं थे कि कहीं जाकर सीख सके ऐसे में इन्होंने ने यूट्यूब का सहारा लिया और यूट्यूब वीडियो के ज़रिए गिटार बजाना और गाना भी सीखा ।जब शुरू में ये गिटार लेकर निकलते थे तो लोग इनका मजाक उड़ाया करते थे लेकिन कैफ़ी उन्हें नजरअंदाज करते हुए आगे बढ़ रहे थे और उन्होंने थान लिया था कि दुनिया जो बोले पर अपने मक़सद ने कामयाब होने से कोई नहीं रोक सकता।कैफ़ी खलील को संगीत की दुनिया में कुछ कर दिखाने का जुनून सवार था ।मगर इन सब में इन्हे बहुत मुश्किल का सामना करना पड़ा मगर उन्होंने हार नहीं मानी और अपने घर में ही एक कमरे को अपना स्टूडियो बना लिया फिर कुछ पैसे जमा कर के सस्ते से कंपोनेंट खरीदे और काम शुरू कर दिया ।ये बात है 2015 की जब कैफ़ी ने अपना ऑफिशियल यूट्यूब चैनल खोला।
उस समय कैफ़ी खलील को कोई भी नहीं जानता था लेकिन कराची के प्रसिद्ध इदारे आई एम कराची ने बहुत साथ दिया और आत्मविश्वास बढ़ाया और अपने फेस्टिवल में परफॉर्म करने के लिए प्लेटफॉर्म दिया कैफ़ी खलील अपने स्टूडियो से ही गाने तैयार करके सोशल मीडिया पर अपलोड करना शुरू किया ।जिसकी वजह से कैफ़ी कोक स्टूडियो वाली की नजरों में आ गए ।2022 कोक स्टूडियो सीज़न 14 में इन्हें बुलाया गया जिसमें इन्होंने कन्ना यारी गाना गाया ।जैसे कोक स्टूडियो पर कैफ़ी का गाना रिलीज हुआ तो जिसे 6 साल पहले कोई जनता तक नहीं था वह रातों रात फेमस हो गया ।इसके बाद कैफ़ी खलील अपने यूट्यूब चैनल पर कहानी सुनो 2.0 के नाम से गाना रिलीज किया जिसे 4 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा जो काफ़ी ज्यादा वायरल हुआ ।इसी गाने की वजह से मुझे प्यार हुआ था cover song गाने का मौका मिला।वाहर संगीतकार जिसे 30 हज़ार फैंन फॉलोइंग थी लेकिन अब दिन पर दिन बढ़ती जा रही है । सोशल मीडिया पर इनके मीलियन में फैन फॉलोइंग हैं





