भूकंप की ज़द में दुन्या अब भूकंप के तेज़ झटकों से दहला अफ़ग़ानिस्तान, तज़ाकिस्तान 
में आये भूकंप की तीव्रता 6.8 थी इतना ही नहीं इसका असर चीन की सीमा से सटे इलाकों में भी देखने को मिला है,
अफ़ग़ानिस्तान और ताजिकिस्तान में गुरूवार की सुबह 6.07 मिनट पर शक्तिशाली भूकंप के तेज़ झटके महसूस किए गए ।जिसकी तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 6.8 मापी गई है । भूकंप का केंद्र फैज़ाबाद से 265 किलोमीटर दूर रहा जिससे जान माल की भी क्षति हुई है,
इसके बाद भी ताजिकिस्तान में भूकंप के कई झटके महसूस किए गए। अभी भी लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है क्यों कि ये झटके भी ऎसे वक़्त पर आए हैं जब हाल ही में भूकंप से तुर्की और सीरिया में 6 फ़रवरी 2023 को 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था और दोनों देशों में भूकंप ने भारी तबाही मचाई है जिसमें हजारों लोगों की मौत हुई हैं हुए लाखो लोग बेघर हो गए हैं।





