आपस में दो ट्रेनों के टकराने से 26 लोगों की मौत, 85 लोगों के घायल होने की सूचना
ग्रीस में आपस में दो ट्रेनों के टकराने से बहुत बड़ा हादसा हो गया है जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई है और 85 लोगों के घायल होने की सूचना । विदेशी समाचार एजेंसी के अनुसार यह घटना राजधानी एंथेस और थेसालोनिकी के बीच। हुआ। जब एंथेस से लगभग 235 मील उत्तर में तेंपी के पास एक पैसेंजर ट्रेन एक मालगाड़ी से टकरा गई। 
पुलिस के अनुसार
हादसे की वजह से कई बोगियां पटरी से उतर गई जिसमें से कई में आग लग गई। हादसे के बाद दमकल के द्वारा आग बुझाने की कोशिश की जा रही है।

सरकारी अफसरों का कहना है कि घटना के तुरंत बाद बचाव कार्य में मदद के लिए सेना बुलाई गई है। अफसरों ने यह भी कहा कि हादसे में जख्मी मुसाफिरों यात्रियों को अस्पतालों में ले जाने के लिए आसपास के अस्पतालों से एंबुलेंस मंगवाई गई है।अभी बचाव कार्य जारी है घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। वहीं अस्पताल के अफसरों का कहना है कि घायलों में से 25 की हालत काफ़ी गंभीर है। अस्पतालों में इमरजेंसी लागू कर दी गई है।





