सड़क दुर्घटना मे 25 मजदूर घायल lफसल काटने के लिए जा रहे थे शेखपुरा

0
48

सड़क दुर्घटना मे 25 मजदूर घायल lफसल काटने के लिए जा रहे थे शेखपुरा

 

खगड़िया जिला के बेलदौर के रहने वाले 45 मजदूर मंगलवार की देर रात फसल कटनी के लिए शेखपुरा जा रहे थे, सभी मजदूर पिकअप वैन मे सवार थे ,    तभी मुंगेर के सफीयबाद ओपी क्षेत्र अंतर्गत NH-80 मुंगेर-पटना मुख्य सड़क मार्ग पर देर रात करीब 12 बजे पिकअप वैन गड्ढे मे पलट गई, पिकअप वैन मे 45 मजदूर सवार थे हादसे मे करीब 25 मजदूर घायल हो गए, जिन्हे स्थानीय लोगो की मदद से सदर अस्पताल लाया गया,

1 महीने की मजदूरी के लिए जा रहे थे

एक महिला मजदूर निर्मला देवी ने बताया कि हम सभी खगड़िया जिला के बेलदौर इलाके के अलग- अलग गाँव से हैं, हमलोग लगभग रात 10 बजे दो पिकअप वैन से 90 मजदूर के साथ शेखपुरा जिले के 20 एकड़ भूस्वामी विपिन शर्मा के खेत मे लगे मसूर की कटाई करने के लिए एक महीने की बुकिंग पर जा रहे थे, उन्होंने बताया के एक पिकअप वैन जिस पर 45 मजदूर सवार थे उस गाड़ी का चालक नशे मे था, इसी कारण पिकअप वैन गड्ढे मे पलट गया, जिसमे 25 मजदूर घायल हो गए, स्थानीय लोगो और पुलिस की मदद से इलाज के लिए आनन- फानन मे सदर अस्पताल ले गए, वहीं शेखपुरा जिले के निवासी भूस्वामी विपिन शर्मा दूसरे पिकअप वैन पर सवार थे, वह घायल मजदूर को इलाज के लिए ले जाने की बजाय दूसरे पिकअप वैन पर सवार मजदूरों के साथ फरार हो गये। घायल मजदूरों का इलाज मुंगेर के अस्पताल मे चल रहा है, वहीं कुछ गंभीर रूप से घायल मजदूर को इलाज के लिए भागलपुर रेफर किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here